भारतीय जनता पार्टी के विकास नगर के 23S वार्ड पार्षद रणधीर कुमार ने आज इलाके में घर-घर जा कर डेंगू के खिलाफ चलाये रहे फोगिंग अभियान का मुआयना किया|
बी ब्लॉक की सभी गलियों में खुद घूम-घूम कर अभियान में शामिल वालंटियर्स को निर्देश दिए | रणधीर ने घर-घर जा कर लोगों से डेंगू के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सहयोग की अपील की और आस पास सफाई रखने को कहा|
दैनिक नवोदय से बात करते हुए उन्होंने कहा की डेंगू से हम सभी को मिल कर लड़ना है और जीतना है|

इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मुख्यमंत्री जी ने जनता से केवल हवाई वादे किये जो की सिर्फ फाइलों में ही दब कर रह गए|

रणधीर द्वारा चलाये जा रहे मच्छरों और डेंगू के खिलाफ इस अभियान में बी ब्लॉक के प्रधान सुभाष शर्मा, प्रदीप पराशर समेत RWA के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए|