ट्विटर पर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को लेकर अनिल अपना पिल्ला संभाल ट्रेंड कर रहा है। हर्षवर्धन कपूर के एक ट्वीट को लेकर ट्रोल्स ने गालियों की बौछार कर दी।
गुरूजी नाम के एक ट्रोल ने लिखा हर्षवर्धन को अपना डीएनए टेस्ट तुरंत कराना चाहिए, उन्हें विश्वास है कि उनके पिता अनिल कपूर दूसरे समुदाय के हैं।

कुछ लोगों ने अनिल कपूर और सोनम कपूर को पाखंडी बताया और पटाखों की लड़ी जलाते हुए उनकी पुरानी तस्वीरें ट्वीट की।

ट्वीट जगत के एक बंदे ने कहा कि तुम्हारी कोई फिल्म ही नहीं है जिसे हम बॉयकॉट करें, तुम क्या लेकर आए हो और क्या लेकर जाओगे। एक ट्रोल ने लिखा कि दिवाली पर इतने पटाखे नहीं जले जितनी लिब्रांडूओं और फोकट का ज्ञान देने वालों की जल गई है।

कुछ ट्रोल्स ने तो भारत के सेक्यूलरिज्म को भी निशाना बनाते हुए लिखा कि हिंदुओं को सेक्यूलर बनाने और उनका धर्म छीनने की कोशिश हो रही है।

एक भाईसाहब ने लिखा कि पटाखे जलने से जो ग्लेशियर पिघले हैं उसी के पानी से होली खेलेंगे।

असल में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने दीवाली के दिन ट्वीट किया कि हर जगह लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। मेरे पेट्स डरे हुए हैं। ये असुविधाजनक है और हम पर्यावरण को खराब कर रहे हैं। मैं कभी सांस्कृतिक परपंरा का कैदी नहीं रहा। कभी तो लोगों को अकल आनी चाहिए।

पिता अनिल कपूर और खुद के सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होने के बाद हर्शवर्धन कपूर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन इसके बावजूद कई ट्रोल्स ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।
क्या हर्षवर्धन कपूर को ऐसा ट्वीट करना चाहिए था, नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं