पंजाब कांग्रेस में चल रही उथल पुथल के बीच पार्टी आलाकमान ने आज विधायक दाल की बैठक बुलाई है | कल देर रात दिए गए आदेश के मुताबिक पार्टी के सभी विधायकों को चंडीगढ़ में आज होने वाली इस बैठक में मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं |
आपको बता दें की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं |
आज शाम ५ बजे होने वाली इस बैठक में रावत समेत अजय माकन, हरीश चौधरी और सोनिया गाँधी द्वारा नियुक्त किये गए दो प्रतिनिधि भी शामिल होंगे |
सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है की नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही पार्टी के भीतर खींचतान मची हुई थी |
राज्य में होने वाले कैबिनेट विस्तार में मंत्रि पद के बटवारे को लेकर भी अमरिंदर और सिद्धू खेमा आमने सामने हैं|
आगामी विधान सभा चुनावो को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने रावत को इस कलह को जल्द से जल्द निपटआने के आदेश दिए हैं |
ऐसा माना जा रहा है की अगर सहमति बनती है तो मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है| अंबिका सोनी और सुनील जाखड़ के नामों पर सहमति बनाने के आसार हैं |
सूत्रों की मानें तो सिद्धू को अधिकतर विधायकों का समर्थन है वहीँ अमरिंदर के पक्ष में अधिकतर मंत्री और संसद हैं |